Press "Enter" to skip to content

कुएं में तैरती मिली चराहे की लाश



शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा के जंगल से आ रही है। जहां जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहेें की लाश कुएं में तैरती मिली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज लखन पाल पुत्र जगन्नाथ पाल उम्र 28 साल निवासी खतौरा हाल रामपुरा रन्नौद बकरियां लेकर जंगल में निकला था। दोपहर बाद बकरियां अचानक घर पहुंच गईं। बकरियों के साथ लखनपाल साथ नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन लखन की तलाश में निकल गए। जंगल के पास एक कुएं के पास लखन के जूते पड़े हुए थे। कुएं के अंदर झांकने पर लाश उतराती मिली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!