शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले माधवनगर में आरामशीन के पास वाली गली में रहने वाले प्रमोद राठौर पुत्र रामबाबू राठौर ने गुरूवार की अलसुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद अंडे एवं सोड़ा का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रमोद के यहाँ पर एक पाँच वर्ष की बच्ची और एक तीन वर्ष का बेटा है। प्रमोद के फाँसी लगाने का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रमोद छोटा है और उसका एक बड़ा भाई है और दोनों ही भाइयो की शादी भी दोनों बहनों से हुई है। कल प्रमोद की पत्नी, उसकी भाभी (जो दोनों सगी बहनें हैं) और बड़ा भाई शादी के लिए गए हुए थे जबकि घर पर प्रमोद के बुजुर्ग माँ-बाप थे। बताया जाता है कि रात्रि में खाना खाने के बाद सभी एक कमरे में सो गए और अलसुबह प्रमोद ने उठकर दूसरे कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से फाँसी का फंदा बनाया और पास ही स्टूल रखकर उस पर चढ़कर फंदे पर झूल गया। जब सुबह परिजन सोकर उठे तो प्रमोद पंखे पर झूलता मिला। जैसे ही प्रमोद की माँ ने प्रमोद को देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रमोद की मौत के बाद उसकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतारा गया!
गृह क्लेश के चलते अंडों का ठेला लगाने वाला युवक झूला फाँसी पर
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले माधवनगर में आरामशीन के पास वाली गली में रहने वाले प्रमोद राठौर पुत्र रामबाबू राठौर ने गुरूवार की अलसुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रमोद अंडे एवं सोड़ा का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रमोद के यहाँ पर एक पाँच वर्ष की बच्ची और एक तीन वर्ष का बेटा है। प्रमोद के फाँसी लगाने का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रमोद छोटा है और उसका एक बड़ा भाई है और दोनों ही भाइयो की शादी भी दोनों बहनों से हुई है। कल प्रमोद की पत्नी, उसकी भाभी (जो दोनों सगी बहनें हैं) और बड़ा भाई शादी के लिए गए हुए थे जबकि घर पर प्रमोद के बुजुर्ग माँ-बाप थे। बताया जाता है कि रात्रि में खाना खाने के बाद सभी एक कमरे में सो गए और अलसुबह प्रमोद ने उठकर दूसरे कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से फाँसी का फंदा बनाया और पास ही स्टूल रखकर उस पर चढ़कर फंदे पर झूल गया। जब सुबह परिजन सोकर उठे तो प्रमोद पंखे पर झूलता मिला। जैसे ही प्रमोद की माँ ने प्रमोद को देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रमोद की मौत के बाद उसकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतारा गया!More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment