Press "Enter" to skip to content

देश मे मोदी जी के प्रति विश्वसनीयता बड़ी है हम चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएंगे-नरेंद्र सिंह तोमर

जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ता के परिश्रम से भाजपा प्रदेश व केंद्र में पुनः सरकार बनाएगी-प्रदीप लारिया
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर की श्रदांजली अर्पित


शिवपुरी-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज अगर हम बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं तो इसके पीछे डॉ.मुखर्जी जी का संघर्ष और बलिदान है उक्त उद्गार पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अबसर पर जिला समन्वय  बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यक्त किये।
श्री तोमर ने कहा कि आज ऐसी समन्वय बैठक बस फिल्मों के साथ दो दो लोगों को बुलाकर पूर्व प्रदेश में 10 जुलाई तक संपन्न करनी है इन बैठकों के माध्यम से पार्टी प्रयास है कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संवाद कर सुझाव जो पार्टी व संगठन के लिए हितकारी है उनको लिपिबद्ध कर संगठन व सरकार तक पहुंचाना। हमारी झोली सरकार की उपलब्धियों से भरी हुई है हम उपलब्धियों के बल पर पूरी तन्मयता व संकल्प के साथ जुट जाएं क्योंकि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और देश के लिये इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि 2018 में विधानसभा चुनाव को जीतकर हम 2019 में पुनः नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाकर प्रदेश व केंद्र में विकास  को गति प्रदान करेंगे। आने वाली 14 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से करने जा रहे हैं आप सभी कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जन भागीदारी व जनआशीष दिलाकर पुनः  प्रदेश में चौथी बार एवं केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए पूरी तन्मयता  के साथ जुट जाएं।
भाजपा की जिला समन्वय बैठक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया ,राज्य मंत्री श्री राजू बाथम, विधायक श्री प्रहलाद भारती, जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता  में संपन्न हुई ।
सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने मीसाबंदी श्री हरिहर शर्मा,श्री गोपाल सिंघल,श्री कामता प्रसाद बेमटे जी का पुष्पहार से सम्मान किया
  बैठक को संबोधित करते हुए विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि आज ही बैठक अति महत्वपूर्ण बैठक है इस बैठक में यह टोली ऐसी महत्वपूर्ण टोली है जो जिले का प्रतिनिधितव करती है इसी टोली की मेहनत के बल पर हमने मध्य प्रदेश में तीन बार भाजपा की सरकार बनाई 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है आप की टोली से प्रदेश भाजपा को बहुत आशा और अपेछा है आप सभी कार्यकर्ता सीना चौड़ा कर जनता के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन जन के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी ब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जन आशीष का आग्रह करें जन आशीर्वाद यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो और जनता की आशीर्वाद व कार्यकर्ता  कि मेहनत के बल पर हम पुनः भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भी चौथी बार सरकार बनाएं इसमें पूर्ण मनोयोग व संकल्प के साथ भारतीयता पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक में स्वागत भाषण में सुशील रघुवंशी  ने जिले के संगठन की जानकारी दीसंचालन ओमी गुरु, आभार भानु दुबे ने किया।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!