कोलारस।
नव दुर्गा महोत्सव आज से प्रांरभ होगा देर सुबह से ही मंदिरो पर भक्तो की
भीड दिखाई देगी। जगत जननी शीतला माता मंदिर पर पूरे 9 दिन झांकियां लगाई
जायेगी। कोलारस से लेकर ग्रामीण अंचलो में नव दुर्गा उत्सव धूम धाम से
मनाया जायेगा। प्राचीन मंदिरो पर भक्तो की भीड देर सुबह से लेकर देर रात्री
तक जुटेगी। कोलारस में काली माता मंदिर, ए बी रोड पर स्थित धर्मकांटा के
पास सहित पुलिस कॉलोनी में स्थित मंदिर सहित जगतपुर में हनुमान मंदिर सहित
झिरियन सरकार मंदिर पर नव दुर्गा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। नव
दुर्गा उत्सव पर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है आज माता रानी की
प्रतिमा की स्थापना जगह जगह की जायेगी।
राजगढ स्थित प्राचीन माता मंदिर पर होंगे धार्मिक आयोजन
नव
दुर्गा उत्सव की धूम आज से कोलारस सहित ग्रामीण अंचलो में दिखाई देगी
कोलारस क्षेत्र के खरई डेहरवारा सहित राजगढ में स्थित प्राचीन माता मंदिरो
पर आज से पाठ सहित रात्री जागरण से लेकर आकार्षक झांकिया भक्तो को अपनी ओर
खींचेगी। फोरलाईन पर स्थित ग्राम राजगढ में स्थित प्राचीन माता मंदिर पर
भक्तो का तांता आज से लेकर पूरे 9 दिन तक लगेगा। ग्रामीण जनो द्वारा यहां
पर पूरे रीति रिवाज के साथ पाठ विठाया जायेगा। रात्री के समय जागरण सहित
अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयेाजित किये जायेगे। यहां पर दूर दूर से माता के
भक्त प्रतिदिन मंदिर पर दर्शन करने आयेगे।





Be First to Comment