

अनु. जाति कन्या सीनियर नवीन छात्रावास में लगाए पौधे
शिवपुरी। आज के आधुनिक दौर में वनों की अंधाधुंध कटाई ने वातावरण के संतुलन को बिगाड़ दिया है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए जिससे हमारा जीवन स्वस्थ रह सके, उक्त उद्गार प्रभारी डीईओ बीके माथुर द्वारा अनु. जाति कन्या सीनियर नवीन छात्रावास में पौधारोपण के कार्यक्रम के दौरान कही। श्री माथुर ने छात्राओं को बताया कि पेड़ हमारे मित्र के समान हैं जिनके हमारे जीवन अनगिनत फायदे हैं। हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षिका मोनिका तोमर, संगीता सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।






Be First to Comment