Press "Enter" to skip to content

पुलिस इंटर्नशिप योजना के तहत छात्रा ने लिया पुलिस के बारे में प्रशिक्षण

छात्रों को प्रमाण पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने की उज्जवल भविष्य की कामना

 शिवपुरी। पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिले में विगत 15 जून 2018 से विभिन्न थानों में पुलिस इंटर्नशिप योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षण किया जा रहा था। इसके अंतर्गत पुलिस से संबंधित विषयों में शोध करने एवं अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थानों व जनता से पुलिस व्यवहार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसका पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी में समापन किया गया। प्रशिक्षु छात्रों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, शिवपुरी एसडीओपी जीडी शर्मा, कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया, प्रभारी रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार, कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!