Press "Enter" to skip to content

नहर किनारे सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार, बामौरकला पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पटपरा नहर की पुलिया के पास सट्टा खिला रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य को मुखबिर सूचना से अवगत कराया व निदेर्शित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत कराये। अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा के नेत्रृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी रामराजा तिवारी,सउनि. संजय भगत, प्रआर. दशरथ सिंह, आर. सेवाराम, आर. विकास, आर. शिवम, आर. राजेन्द्र थे। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई, दौराने दबिश एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पटपरा नहर  पुलिया के पास से पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेन्द्र पिता ज्वाला प्रसाद राय उम्र 28 साल निवासी पटपरा मोहल्ला बामोर कलॉ का होना बताया जिसके कब्जे से सट्टा में प्रयुक्त होने वाला एक मोबाइल, चार सट्टा पर्ची, एक डोट पेन, व 9050 रू नगद जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 4(क) धु्रत क्रीड़ा अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!