Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल की दरें कम होने के बाद पहले की दर पर पेट्रोल बेचने वाले पंप संचालक पर होगी कार्यवाही


मामला खनियांधाना के एस्सार पेट्रोल पंप का

 
खनियाधाना। खनियाधाना नगर के मुडिया रोड स्थित एस्सार कंपनी के किसान फिलिंग सेंटर पर गत दिवस सरकार द्वारा घटाई गई दरों पर डीजल और पेट्रोल विक्रय न करने पुराने रेट पर पेट्रोल डीजल बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत नगर के पत्रकारों व ग्राहकों द्वारा फोन पर शिकायत कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की। जिस पर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ खाद्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दे दिए। एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा शनिवार की सुबह 8.30 बजे 79.76 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल भरा जा रहा था। जो संधोधित दरों से अधिक था। पेट्रोल की अधिक रेट देख ग्राहक मौके पर भड़क उठे और उन्होंने पंप पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा की खबर सुन मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने घटना की वीडियो बनाकर अधिक रेट पर पेट्रोल बेचे जाने की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खाद्य विभाग को मौके पर भेजकर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की के निर्देश दिए।
घटना में हंगामा और बड़ा तो कुछ टाइम बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार जनक सिंह अपोरिया ने फिलिंग सेंटर के कर्मचारियों एवं वहां पर मौजूद ग्राहकों के व्यान दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ने रेटों में संशोधन कर लिया। 


क्या कहते हैं अधिकारी
हमने मौके पर पहुंचकर जांच प्रतिवेदन बनाकर और जांच प्रतिवेदन को अब जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया हैं। जांच में प्रथम दृष्टया त्रुटि पाई गई है।
जेएस अपोरिया, तहसीलदार

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!