Press "Enter" to skip to content

युवाओं को शराब की लत बाहर लाने में मुकेश बने प्रेरणास्त्रोत, अब भक्ति में डूबेंगे युवा

शिवपुरी। बदरवास अनुविभाग के ग्राम इमलाबदी में बीते लंबे समय से गांव के युवा शराब के नशे में फंस गए थे। नशे में धुत्त शराबी पूरे दिन गांव में आवारागर्दी करते रहते थे। परंतु इसी बीच गांव के युवाओं को एक राह दिखी। जिस पर चलते हुए युवाओं ने शराब छोडने का निर्णय लिया। अब महाराज की प्रेरणा पर पूरा गांव आवारागिर्दी छोडकर कल से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करा रहे है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम इमलावदी में गांव के युवा शराब के नशे में डूबे हुए थे। तभी किसी ने इन युवाओं के परिजनों को महाराज मुकेश उपाध्याय निवासी शिवपुरी से मिलकर शराब छुडवाने का आग्रह किया। महाराज मुकेश उपाध्याय गांव में पहुंचे और इन शराबियों से मिलकर उन्हें शराब के नुकसान बताए और युवाओं से शराब छुडबाने का संकल्प दिलाया। बस फिर क्या था पूरा कि पूरा गांव ही बदल गया। गांव में अब युवा शराब से नफरत करने लगे। एक साथ गांव में आए इस बदलाव से गांव में खुशियां आ गई। तत्काल गांव के लोगोंं ने इस शराबियों से मिलकर गांव में ही श्रीमद भागवत कथा कराने का निर्णय लिया। यह संगीतमय भागवत कथा कल से ग्राम इमलाबदी में प्रारंभ होगी तो कि 16 अगस्त तक जारी रहेगी। यह भागवत कथा विगत 7 दिन तक गांव में ही चलेगी। जिसमें कथावाचक महाराज मुकेश उपाध्याय शिवपुरी बाले रहेगें। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि उक्त पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और देखरेख गांव के वह शराबी ही करेंगें। जिन्होंने शराब छोड़ी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!