शिवपुरी। शहर के राघवेन्द्र नगर शिवपुरी में कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता की पत्नी किरण गुप्ता की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। नियमित मासिक दौरे पर आए ग्वालियर आईजी अंशुमन यादव कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता के घर पहुंचे। यहां व्यापारी व उनके परिजनों से पूछताछ की। घटना स्थल का मुआयना कर जांच कर रहे अधिकारियों सेचर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर भी मौजूद रहे।



