Press "Enter" to skip to content

बस में छेडख़ानी करने वाले कंडक्टर और क्लीनर की महिला ने लगाई चप्पलों ने धुनाई

file photo
शिवपुरी। बदरवास से कोलारस के बीच एक निजी यात्री बस में छेड़छाड़ से नाराज महिला ने विगत दिवस बस कंडक्टर और क्लीनर की चप्पल से धुनाई कर दी। महिला लुकवासा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। बस में सफर के दौरान बस कंडक्टर व क्लीनर अश्लील हरकत करने लगा। महिला को गुस्सा आ गया और उसने चप्पल निकालकर देहरदा तिराहे पर बस कंडक्टर व क्लीनर को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने आकर समझाया और कंडक्टर व क्लीनर बस में बैठकर चलते बने। महिला भी अपने घर चली गई। इस मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की गई। लेकिन यह घटना बस चालक व कंडक्टरों के बीच खासी चर्चा में है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!