Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: पीएम के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते कलेक्ट्रेट के शौचालय-मूत्रालय


शहर से लेकर गांव-गांव में पीटा जा रहा है स्वच्छता का ठिठोंरा, लेकिन मुख्यालय पर ही स्थित बदतर

* लेटरिन की सीट मल से लबालब *हाथ धोने वाले वासबेसिंग में पड़े रहते हैं बीडी के ठूंठे




कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पानी की टंकी, जो पड़ी है सूखी
स्वच्छता अभियान को मुंह छिड़ाती सार्वजनिक शौचालय

 शिवपुरी। पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पूरे देश में चलाया जा रहा है और इस अभियान को अमलीजामा पहनाने की मुख्य जिम्मेदारी प्रशासन की है। शिवपुरी जिले में प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर सहित गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा यहां तक कि गांव-गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का प्रयास जोरों से चल रहा है। प्रशासन द्वारा यह भी ऐलान किया गया था कि जिनके घरों में शौचालय नहीं होगा उन्हें शासन की जनहितकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जाएगा, लेकिन वहीं दूसरी ओर पूरे जिले का मुख्यालय कलेक्ट्रेट ने पीएम के इस अभियान को तमाचा सा मारा है। यहां पर आम लोगों ने लिए बने शौचालय एवं मूत्रालय में इस कदर गंदगी है कि इसमें खुले मुंह जाना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि इसमें जाने के बाद इनसे आने वाली बदबू से कई मिनिट बाद ही आदमी का सामान्य हालत में आ पाता है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं जब पूरे जिले के कार्यालयों का कार्यालय कलेक्ट्रेट में इस तरह के हालात निर्मित हैं तो अन्य शासकीय कार्यालय में हालत किस स्थिति में होंगे। यहां सवाल यह उठता है कि जब यहां पर आने वाले नागरिक यदि मजबूरी में इनका उपयोग करते हैं और इसके बाद वह संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?

अधिकारी पीते बिसलरी, आम नागरिक को सादा पानी भी नसीब नहीं

कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों के लिए पानी की कोई सुविधा नहीं है जबकि इस भीषण गर्मी में पल-पल पर लोगों को पानी की जरूरत महसूस होती है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी बिसलरी पानी पीते हुए देखे जा सकते हैं। कर्ताधर्ताओं की लापरवाही पूर्ण रवैए के कारण आम नागरिकों को कंठ बुझाने के लिए सामान्य पानी मिलना भी दूभर हो जा रहा है।

इनका कहना है
आपके द्वारा यह मामला मेरे संज्ञान में आया है, मामला गंभीर है इसके दिखवाकर जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
ओपी श्रीवास्तव, कलेक्टर शिवपुरी

कुछ इस तरह भरा रहता है कवाड़ का सामान

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!