करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के पुलिस थाना अमोला में एक महिला को
घर में अकेला पाकर आरोपी युवक घर में घुस गया और महिला को पीछे से दबोचकर
उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी बमुश्किल
छूटकर भाग गया। बाद में महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना अमोला में
की जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 354,457,506 के तहत मामला
पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। महिला रामसखी पत्नि अमर सिह पाल
(परिवर्तित नाम)निवासी अमोला ने शिकायत दर्ज कराई कि पति की अनुपस्थिति में
वह घर में अकेली थी और काम कर रही थी तभी पीछे से देर शाम लगभग 5 बजे
आरोपी धीरज सिंह पाल निवासी ग्राम सिलानगर उसके घर में घुस आया और महिला
रामसखी को पीछे से पकडक़र उसके साथ अशल हरकतें कर दी और उसे जान से मारने
की धमकी देकर डराया धमकाया, लेकिन महिला का विरोध जब अधिक हुआ तो आरोपी
मौके से भाग खड़ा हुआ। इस मामले की शिकायत महिला रामसखी ने पुलिस थाना
अमोला में की ओर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराया
घर में घुस कर महिला के साथ छेडछाड
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News





Be First to Comment