
करैरा।
जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती बती आदिवासी ने आज अनुभागीय दंडाधिकारी सी
वी प्रसाद को अपने जनपद सदस्यों के साथ एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में
श्रीमती आदिवासी ने बताया कि दिनांक 8 अगस्त को प्रात: 11:00 बजे सामान्य
सभा की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सीईओ की
अनुपस्थिति में लेखापाल रामचरण कुशवाह द्वारा प्रोसिडिंग लिखी गई। सामान्य
प्रशासन समिति में सामुदायिक भवन को लेकर निर्णय लिया गया कि पिछले दिनो
सामुदायिक भवन टोडा पिछोर स्वीकृत किया गया था। परंतु सरपंच द्वारा लिखित
में तत्कालीन सीईओ को पत्र दिया था कि हमे यह सामुदायिक भवन नही चाहिए।इसी
को लेकर बैठक में यह सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत दबरा दिनारा को स्वीकृत
किया गया। इस सामुदायिक भवन बनाए जाने के लिए 2लाख रूपये का चेक भी जारी
किया जा चुका था। परंतु बैठक समाप्त होने के बाद लेखापाल रामचरण कुशवाह एवं
कुछ जनपद सदस्य ने असहमति जारी कर प्रोसिडिंग मे छेड़छाड़ कर दी। अध्यक्ष
ने बताया की बैठक उपरांत कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता । जो भी निर्णय
लेना था बैठक में ही लेना था। मेरी बैठक उपरांत प्रोसिडिंग में छेड़छाड़ कर
मुझे नीचा दिखाना चाह रहे है। श्रीमती बती आदिवासी ने कहा कि मैं दलित
महिला हूं मुझे कुछ लोग नीचा दिखाने यह कृत्य किया गया।ज्ञापन में मांग की
गई है कि प्रोसिडिंग में छेड़छाड़ करने वाले लेखपाल एवम् सदस्यों के खिलाफ
आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराया जाए। ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष के साथ
जनपद सदस्य कप्तान पाल, नीरज लोधी, श्रीमती मीरा जाटव आदि थे।






Be First to Comment