

पार्टी को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने में मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान- राजेश दुबे
शिवपुरी। जनसंघ के समय हमारे तीन सांसद हुआ करते थे लेकिन आज देश में स्पष्ट बहुमत की सरकार है। एक के बाद एक लगातार कई राज्यों में हमारी बन रही सरकारें हौसला बढ़ा रही है। आज हम जिन ऊंचाईयों तक पहुंचें हैं उसके पीछे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाताजी, अटलजी, पटवाजी जैसे कार्यकर्ताओं का कठोर तप, तपस्या और परिश्रम है। मतदान केंद्र तक काम करने वाले कार्यकर्ता का इस पार्टी को सींचने और खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला बैठक में जिला प्रभारी राजेश दुबे ने कही।
भाजपा की जिला बैठक जिला प्रभारी राजेश दुबे,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, राज्य मंत्री राजू बाथम राज्य मंत्री राघवेंद्र गौतम विधायक प्रहलाद भारती जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव के आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजमाता विजयाराजे सिंधिया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई ।
जिला बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हमारे लिए सरकारे बनाना संख्या बढ़ाना नहीं है। हमारे लिए सरकार में होने के मायने अलग हैं । पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने एकात्म मानव दर्शन का जो ग्रंथ हमें दिया, उसे हमने संकल्प के साथ भारत माँ को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए मंत्र के रूप में आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक हम इस मंत्र के सहारे ही इस स्थान पर पहुंचे हैं। हमारे लिए सरकारें केवल सत्ता का सुख भोगने का साधन नहीं अपितु सेवा का साधन मात्र है।
कार्यकर्ताओंं को संबोधित करते हुए राज्यमंन्त्री राजू बाथम ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव गरीब किसान मजदूर आदि को सम्मान देने का काम किया है। ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो यह दर्शाते हैं कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकारें अंत्योदय के मंत्र को साकार कर रही है। आज जन जन को संबल योजना के माध्यम से गरीब मजदूर परिवार के लिए चिंता करने का कार्य भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया है ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा रणवीर सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के इन 4 सालों में समूचे विश्व में भारत का नाम सम्मान से लिया जाता है। भारत की साख बढऩे से हमारे विरोधी और विपघबराएं हुए हैं । वे लगातार भ्रम फैलाने के साथ षडयंत्र रच रहे हैं और कांग्रेस उसका प्रमुख हिस्सा है। साथ ही यह हमारे सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी जिले में पालक संयोजक मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ संभागीय बैठक लेने आ रहे हैं हम सभी का दायित्व बनता है कि उनके स्वागत में हम सभी पूरे शहर को भाजपा के योजनाओं के प्रतीकों के माध्यम से सजाएं साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र के सभी जानकारियों के साथ इस बैठक में उपस्थित हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि 25 सितम्बर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को विजयी का जयघोष बताते हुए कहा कि 25 सितम्बर को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के नेतृत्व के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होकर जीत का संकल्प लेगा। कार्यकर्ता महाकुम्भ मध्यप्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने का जयघोष होगा। उन्होनें कहा कि जब कार्यकर्ता परिश्रम करता है तो परिणाम क्या होते यह बताने की जरूरत नहीं है। 2003 के विपरीत समय में जिस तरह कार्यकर्ताओं ने कठोर परिश्रम कर सरकार बनाई उसके बाद 2008, 2013 के विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनावों में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से हमारी विजयी यात्रा आगे बढ़ी। 2018 के इस चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्त्ता घनघोर परिश्रम कर जीत के साथ 2019 में नरेन्द्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में प्रदेश द्वारा दिए हुए करणीय कार्योंं को करते हुए कल 12 सितंबर को प्रत्येक मंडल में मंडल बैठकें आयोजित करेंगे इसके उपरांत 13 सितंबर को हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य को जोडऩे का काम करना है 16 सितंबर को अटल बिहारी वाजपेई जी के मासिक श्राद्ध पर प्रत्येक विधानसभा स्तर में काव्यांजलि पाठ का आयोजन 17 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें स्वच्छता स्वास्थ्य शिविर वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में उक्त कार्यक्रम व्यवस्थित रुप से संपन्न हो इसकी चिंता करेंगे
बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा,एवं आभार हेमंत ओझा ने किया। इस जिला बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक,नरेन्द्र विरथरे, धैर्यवर्धन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा अजित जैन,विष्णु जैमिनी, रमेश खटीक,माखन लाल राठौर,भैया साहब लोधी, कामता प्रसाद बेमटे, प्रीतम लोधी, लोकपाल लोधी,अशोक खंडेलवाल,जगराम सिंह यादव,राजकुमार खटीक,ओमी जैन,विमलेश गोयल बी के गुप्ता, जगदीश रावत,पृथ्वीसिंह ,रामगोपाल चौधरी ,डॉ राकेश राठौर,अमित भार्गव, दिलीप मुदगल,सोनू विरथरे,मुकेश चौहान,नरेंद्र आर्य,धनपाल यादव,श्रीमती मंजुला जैन,श्रीमती शशिवाला परिहार,मति रामकली चौधरी,सरोज धाकड़,लक्ष्मी जाटव सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा विस्तारक,प्रकोष्ट के संयोजक,मोर्चा अध्यक्ष उपस्तिथ हुए।






Be First to Comment