Press "Enter" to skip to content

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा चलाए जा रहे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तारतम्य में पिछले 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा एक्सीडेण्ट के प्रकरण में सजा होने से माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर में अपील की थी बाद माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर द्वारा वारण्ट जारी किया गया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर अति. पुलिस अधाीक्षक श्री कमल मोर्य एवं एस.डी.ओ.पी. सुरेशचंद दोहरे के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें थाना प्रभारी उनि. नितेश जैन,सउनि. बी.एस.जदैन.सउनि. जितेन्द्र सिंह यादव. प्रआर.35 गोवर्धन सिंह,प्रआर.06 महेश तिवारी,आर.182दिनेश, आर.285 राहुल कुमार,आर.चालक 699 रिषभ करारे थे, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार वारण्टी यादव मोहल्ला इंदौर में किराये का मकान लेकर रह रहा है मुखबिर सूचना पर रवाना होकर टीम यादव मोहल्ला इंदौर किराये के मकान पर पहुंची, फरार वारण्टी को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उसे ब-मुस्किल पकड़ा गया,नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सेवकराम पिता तेजा शाक्य उम्र 32 साल निवासी अमरपुर टपरियन थाना कोलारस हाल मुकाम यादव मोहल्ला इंदौर का होना बताया, जिसे वहॉं से गिरफ्तार कर थाना देहात लाया गया। कल जिसे माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में पेश किया जायेगा। फरार वारण्टी पर 5000 रू का इनाम था, इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधाीक्षक शिवपुरी द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!