Press "Enter" to skip to content

सेंटबेेनेडिक्ट स्कूल बस चालक पर मामला दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र
के अंतर्र्गत आने वाले सेंटबेनेडिक्ट स्कूल परिसर में विगत दिनों स्कूल की
बस के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर उसमें सवार एक छात्र को गिरा
दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पूरे मामले में पुलिस
ने जांच के बाद बस चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 336 के तहत
प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्र्च
2017 को सुबह करीब 11:30 मिनिट पर सेंटबेनेडिक्ट स्कूल की बस क्रमांक एमपी
33 पी 0113 के चालक ने स्कूल परिसर में बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर
उसमें बैठे छात्र अंशदीप पुत्र एसपी सिंह यादव उम्र 15 वर्ष निवासी कमलागंज
को गिरा दिया जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां उसे इलाज के
लिए जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच
पूर्र्ण होने के बाद कल आरोपी स्कूल बस चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर
दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!