शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की आवश्यक बैठक आज कोलारस में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रूप से संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी एवं हुज़ूर विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष ने राष्ट्रवादी विचारधारा की समर्थक भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है। आज देश भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। श्री जोशी ने कहा की आप योजनाओं के साथ घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि कोलारस वासियों को यह समझना होगा कि क्यो हमारा कोलारस विकास के मामले में दूसरों से पीछे है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम देश एवं प्रदेश में विकास की लहर है। आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है हम हर मोर्चे पर सफल हुए है उसका श्रेय नागरिको को जाता है आजादी के बाद पहला मौका है जब किसी राजनैतिक दल को नागरिकों द्वारा निरन्तर इतना समर्थन मिला हो। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को अपना बताकर कांग्रेस के लोग जनता को गुमराह करते हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के अलावा जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, जिलामंत्री अजय रघुवंशी, जिलामंत्री प्रदीप धाकड़, कोलारस मंडल महामंत्री महामंत्री कुलदीप धाकड़, महामंत्री राम सरैया सहित कोलारस मंडल की कार्यकारिणी एवं सभी बूथों से युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टैग: shivpuri



