शिवपुरी। करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से ग्राम सिरसोना में रमेश लोधी की दुकान पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने 27 क्वाटर देशी प्लेन शराब, 42 क्वाटर देशी मसाला शराब व दुकान की फ्रिज से 111 बीयर बी माउण्ट कंपनी की जब्त की। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 4700 रुपए आंकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment