
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला के पुल के पास राधौगढ़ के तहसीलदार गोपाल राजपूत की बैनरआर कार क्रमांक एमपी 08 सीए 3381 डिवाइडर से टकरा गई जिससे गोपाल राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई जब कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। गोपाल राजपूत आज गुना से शिवपुरी के खरेेेह गांव अपनी मां को लकवा की दवा लेने आए थे जब वह दवा लेकर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी लगने पर बदरबास पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने लोगों के सहयोग से गोपाल के शव को कार से बाहर निकाला और घायलों को बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी उनके परिजनों को भेज दी गई है।




