Press "Enter" to skip to content

साहब बिन मां बाप के बच्चों का कैसे हो गुजारा

करैरा के ग्राम
निवरौली में रहने वाले श्यामलाल जाटव ने कलेक्टर से कहा कि उसे आर्थिक मदद
दी जावे। गरीबी रेखा का लाभी भी दिया जाए। इसके बिना उसके परिवार का गुजारा
मुश्किल हो रहा है। उसके पुत्र व बहू का निधन हो गया है। उनके तीन बच्चे
कशिश, आशिक व अजय उसी पर आश्रित हैं। ऐसे में उसे मदद दी जाए। ठीक इसी तरह
की एक शिकायत रूपा आदिवासी ने करते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसका
कहना है कि उसके छोटे बच्चे सिरसौद में नानी के घर रह रहे हैं। नानी वृद्घ
हैं, जीविकोपार्जन की व्यवस्था की जाए। महिला अपने साथ बच्चों को भी लेकर
गई थी, जो आशा भरी निगाहों से कलेक्टर की ओर देखते नजर आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!