पेंशनरों ने की मांग की शीघ्र करें पाँचवे वेतनमान की एरीयर राशि का भुगतान

शिवपुरी। पेंशनर्स एसोसियेशन की जिला  शाखा  शिवपुरी  द्वारा गत दिवस जिला  कोषालय  शिवपुरी  को  एक ज्ञापन  सौपकर 01/01/1996 से पूर्व के पेंशनर्स को अतिशीघ्र  पाँचवे  वेतनमान के  एरियर  की  राशि का भुगतान कर अवगत कराने को कहा है। पेंशनर्स एसोसियेशन की जिला शाखा शिवपुरी  के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायलय  के  आदेश के पालन में मध्यप्रदेश शासन के वित्त  विभाग ने दिनाँक  23/10/2017 को समस्त कोषालय अधिकारियो बैंक मैनेजर्स  को भुगतान करने के  आदेश  दिये  गये  है। इसी क्रम में लगभग तीन माह का समय बीत जाने के बाद दिनाँक 05/02/2018 को एक ज्ञापन  के माध्यम से शिवपुरी जिले के  पेंशनर्स को जल्द से जल्द एरियर राशि का भुगतान करने का अनुरोध  किया  गया था किन्तु ढाई माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नही होने से पेंशनर्सों में नाराजगी  है जिसे  देखते हुए एक समय सीमा पत्र सौंपकर 31/05/2018 तक समस्त प्रकरणों का निराकरण कर ऐर्रियर  राशि के भुगतान की माँग की गयी है अवधि समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर पत्र में आँदोलन  की चेतावनी भी दी गयी है।