Press "Enter" to skip to content

समाज के उत्थान के लिए युवा संगठन द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कराना एक सराहनीय कार्य है: केएल राय

जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर जाटव समाज के युवा संगठन शिवपुरी द्वारा 21वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन गांधी पार्क में आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के 21 जोड़े का विवाह विधि विधान से संपन्न कराया गया। सम्मेलन में पधारे अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखमयी जीवन की कामना करते हुए उन्हें उपहार भी दिए। आयोजन समिति द्वारा नव दम्पत्ति को घर गृहस्थी का संपूर्ण सामान भी दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संयोजक एवं कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री डॉ. केएल राय सहित सम्मेलन अध्यक्ष रामबाबू ठेकेदार, कोषाध्यक्ष एड. मनोज सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष देवीलाल ठेकेदार, सचिव जसमन सिंह मौर्य, महामंत्री भागचंद चौधरी, सहसचिव भोगीलाल भारती, वीरेन्द्र कुमार, सहसंयोजक रामनिवास, कपिल आर्य, युवा नेता सुधीर कोड़े एवं मीडिया प्रभारी नीरज जाटव मंचासीन थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. केएल राय ने कहा कि जाटव समाज में कुरीतियों को समाप्त करने, धन का अपव्यय रोकने एवं समाज के विकास तथा उत्थान के लिए जाटव समाज के युवा संगठन द्वारा हर वर्ष आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कराना एक सराहनीय कार्य है और यह कार्य तब और पुनीत हो जाता है जब युवा ऐसे कार्यों में अपनी भागीदारी निभाने लगते हैं, क्योंकि युवा ही समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। ऐसे कार्यों से जहां समाज मजबूत होता है वहीं किसी गरीब कन्या का विवाह कराना तीर्थ यात्राओं से बढ़कर है। सम्मेलन के कोषाध्यक्ष एड. मनोज सूर्यवंशी ने कहा कि इस वर्ष जाटव समाज युवा संगठन शिवपुरी द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन पांच चरणों में रखा गया है जिसका प्रथम चरण 30 मार्च को संपन्न हो चुका है और द्वितीय आज हो रहा है वहीं तृतीय 24 मई को, चतुर्थ चरण 20 जून तथा पंचम चरण 4 जुलाई को गांधी पार्क में ही होगा और आने वाले सम्मेलन को और भी अच्छे तरीके से करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र कुमार ने व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!