कहा-पाईप एवं वितरण लाईन का कार्य एक साथ चले और मरम्मत हेतु टीमों की अलग से करें व्यवस्था

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनुसूचित जनजाति (सहरिया बाहुल्य) क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सिंध जलावर्धन योजना के तहत ग्वालियर वायपास तक पहुंचे पानी की समीक्षा करते हुए दोशियान कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाईप लाईन एवं वितरण लाईन का कार्य एक साथ चले और मरम्मत हेतु भी पृथक-पृथक टीमों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने सीवेज लाईन की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्वालियर वायपास से कमलागंज तक, कमलागंज से वीमार्ट तक, वनस्थली होटल एवं माधवचौक से ठण्डी सड़क नाले तक सीवेज पाईप लाईन डालकर मुख्य सीवेज लाईन से जोडऩे के निर्देश दिए और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मार्ग में किए गए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। जिससे सीवेज का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। बैठक में कलेक्टर तरूण राठी, वनमण्डलाधिकारी लवित भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जिला अधिकारीगण एवं दोशियान कंपनी के अधिकारी, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment