शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुरा में मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सतनवाड़ा थाना प्रभारी आरएस चौहान ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंदनपुरा में मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे थे। चौहान ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने में रखवा लिया है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली अंबरीश शर्मा के बताए जा रहे हैं।







Be First to Comment