Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका की ससुराल में वारदात को अंजाम देने से पहले प्रेमी को साथी सहित दबोचा

आरोपियों के कब्जे से जिंदा राउण्ड सहित 315 बोर का कट्टा, बाइक व छुरा जब्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को आज रात्रि लगभग 02.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बामौरकला थाना क्षेत्र में हसर्रा तिराहे पर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े है उक्त सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को अवगत कराकर कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया जिस पर से एसडीओपी पिछोर आर.पी. मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी जिसमें थाना प्रभारी बामौरकला रामराजा तिवारी, सउनि संजय भगत, सउनि केएस कुशवाह आर. विकास दुबे, आर. सेवाराम पाण्डे, आर. सुभम लोधी  के द्वारा उक्त तिराहे पर जाकर चैक किया गया तो बताये गये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति मोटर साइकिल को रोड किनारे लगाकर खड़े दिखे जिन्हे पकड़कर नियमानुसार तलाशी ली गयी तो एक व्यक्ति कमर में 315 बोर का कट्टा लगाये मिला कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस लगा हुआ था उसकी जेब से अन्य 02 जिन्दा कारतूस मिले नाम पता पूछने पर अपना नाम साकेत पुत्र हेमराज लोधी 20 साल नि. नन्दपुर थाना करैरा को होना बताया। दूसरे व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली तो उसके पास से लोहे का एक धारदार छुरा मिला उसने अपना नाम सुजीत पुत्र प्रकाश लोधी 19 साल नि. नन्दपुर थाना करैरा बताया उनके कब्जे से एक मोटर साइकिल टीवीएस कम्पनी बिना नंबर की जप्त की। पूछने पर आरोपी साकेत द्वारा बताया कि वह चंदेरी में अपनी प्रेमिका की ससुराल में वारदात के इरादे से जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक की सक्रीयता से एक बड़ी घटना कारित होने से बची।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!