Press "Enter" to skip to content

सडक पर भरा पानी राहगीर हो रहे है परेशान

कोलारस-विकास
कराने की बात प्रत्येक जन प्रतिनिधि से लेकर प्रशासन करता है। परन्तु जिन
ठेकेदारो के माध्य से सडको का कार्य कराया जाता है वह कहीं न कहीं चूक कर
देते है। और अच्छी सडके बनने के बाद भी जनता होती है परेशान कोलारस में
रेस्ट हाऊस केे पास, सहित तहसील प्रांगण सहित कोर्ट की वॉन्र्डी के पास
वारिश का पानी रूका हुआ है। इसके चलते इसमें मच्छर पनप रहे है। पैदल चलने
बाले राहगीर पर बडे बाहन आते है तब पानी से उनके कपडे गंदे हो जाते है। यह
नजारा हर कोई देख रहा है। परन्तु पानी निकासी की व्यवस्था किसी ने भी नही
की यही हाल रेस्ट हाऊस के पास में दिखाई दे रहा है जब से हल्की बारिश हुई
है। तभी से ही पानी भरा पडा है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे है। पानी का
निकास न होने के चलते यह नौवत बनी है जबकि जगतुपर तिराहे से लेकर स्टेशन तक
सडक बनाई गई है। ठेकेदार द्वारा सही तरीके से कार्य न करने के चलते यहां
पर पानी भरा है। जिसमें पानी गंदा होने के चलते मच्छर पनप रहे है जिसके
चलते लोग तरह तहर की बीमारियो की चपेट मे आसकते है जन प्रतिनिधि स्वच्छ
भारत मिशन का सपना देख रहे है। और फोटो खींच कर समाचार पत्रो छपवा कर बडे
नेताओ के पास भेज कर अपने नम्बर बढवा रहे है। परन्तु इनको यह पता नही है कि
आम जनता कितनी परेशान हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!