कार की टक्कर से युवक की मौत

शिवपुरी। कोलारस के ग्राम पीपल में स्थित रपटे के पास एक कार क्रमांक एमपी 33 सी 7278 ने पैदल जा रहे नत्थू पुत्र भमरा आदिवासी में टक्कर मार दी जिससे नत्थू घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 22 जुलाई के शाम छह बजे घटित हुई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।