Press "Enter" to skip to content

टोल टैक्स चालू ,पुल अधुरा, रोड खुदी, आखिर किस बात का बसूला जा रहा है टैक्स

टोल टैक्स चालू ,पुल अधुरा, रोड खुदी, आखिर किस बात का बसूला जा रहा है टैक्स 


Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle
मामला देहरदा- खतौरा मार्ग का 
विधायक के निवास की रोड का है यह हाल तो अन्य का क्या हाल होगा
कोलारस-कोलारस विधायक के निवास खतौरा का रोड मार्ग एक ही वर्षात के बाद उखड गया वहीं पचावली पुल का निर्माण अधुरा पडा है और टोल टैक्स जारी है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के देहरदा तिराहे से जाने बाला खतौरा मार्ग बधहवास अवस्था में नजर आने लगा है। रोड कुछ वर्ष पूर्व ही प्रगति पर कार्य कर पूर्ण कर ली गई किन्तु वर्षा के उपरान्त रोड उखडना प्रारंभ हो गई। जिसमें जगह जगह खाई नुमे गडढे नजर आने लगे है। वहीं टोल टैक्स जारी है और पुल निर्माणाधीन है। ऐसी स्थिति में टोल टैक्स आम   वाहनो से क्यो लिया जा रहा है। यह प्रश्न क्षेत्र की जनता उठाती हुई नजर आ रही है। रोड के ठेकेदारो ने गुणवत्ता हीन कार्य कर भुगतान प्राप्त करने की बात क्षेत्र की जनता हमारे संबाददाता के बीच करती नजर आई है। अब यह ठेकेदार द्वारा अमानक मूल्यो पर बनाई गई। घटिया रोड का खुलासा अब आम जनता की जुबान बोलने लगी है। ठेकेदार द्वारा रोड को तो बनाया गया। वहीं अपनी जेव को भरने का काम कुशल तरीके से किया जा चुका है। और आम जनता परेशानी कूट रही है। तमाम दिक्कतो के बाद ग्रामीणजन रोड से होकर गुजर रहे है। वहीं दूसरी समस्या टोल ट्रैकस ने खडी कर दी है। टोल टै्रक्स क्षेत्र से आने जाने बाले वाहनो से बसूला जा रहा है। जब रोड का खस्ताहाल है। वहीं पुल निर्माणाधीन है ऐसी स्थिति में बसूली क्यो कि जा रही है इस पर क्षेत्र की जनता हमारे संबाददाता से सवाल कर ही है। हमने जनता के आधार पर जन समस्याओ को उजागर किया है। वहीं आम जनता यह भी जनना चाहती है। कि कोलारस विधायक राम सिंह यादव देहरदा से खतौरा रोड होते हुये आये दिन निकलते रहते है। किन्तु उनके द्वारा इस समस्या की ओर कतई ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकि उनकी आंखो के सामने भी हमने भी सारा हाल दिखाई दे रहा है। फिर उनने क्यो चुप्पी साध रखी है। यह प्रश्न क्षेत्र की जनता कर रही है। क्या कोलारस विधानसभा क्षेत्र  में कांग्रेस जन प्रतिनिधी होने के कारण भाजपा सरकार ध्यान नही दे रही है। इस पर भी क्षेत्र की जनता विचार कर रही है। कुल मिला कार सांसद से लेकर विधायक से रोड सुधारे जाने से लेकर टोल टैक्स पर अंकुश लगाने की बात क्षेत्र की जनता कर रही है।
बॉक्स
बदरवास से बारई होते हुये झाडेल मार्ग पर नही है रोड का नामु निशान
बदरवास क्षेत्र में बारई होते हुये झाडेल ग्राम तक रोड नजर नहीआ रही है। लोगों का कहना यह है कि आजादी के 70 साल गुजर जाने के बाद भी क्या हमें आगे आने बाली 70 सालो का इंतजार करना पडेगा। बसई, पिपरौदा, किशनपुर के ग्राम इस बीच रोड के लिए चिंता में डूवे नजर आ रहे है। ग्रामवासी सडक, लाईन, पानी के चलते परेशानी में है जिनकी सुध बुध लेने  बाला कोई भी जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी सामने नही आया है। ये क्षेत्र गुर्जर बाहुल होने के बाद भी परेशानी की चक्की में दिखाई दे रहे है। झाडेल पंचायत में निवास करने बाले ग्रामबासी मौलिक समस्याओ को लेकर परेशान में है। और अपनी समस्यो को निराकरण क्षेत्र के विधायक से लेकर जन प्रतिनिधियो से उम्मीद लगा कर बैठी है। आखिर कोई न कोई हमारी समस्याओ को अवश्य सुनेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!