शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने हत्या के बाद फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहरसिंह बंजारा, सिंयोजी बंजारा और विनोद बंजारा निवासी छापरेल जिला भीलगढ़ राजस्थान ने इंदार कस्बे में इब्राहिम खान की खलियान में लाठियों से हमला किया और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को कोलारस के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।










Be First to Comment