Press "Enter" to skip to content

किसान चौपाल कार्यक्रम की रूपरेखा संबंधी किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

प्रत्येक विधानसभा में एकसाथ 11 केन्द्रों पर होगी किसान चौपाल: सोनू बिरथरे

शिवपुरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के मार्गदर्शन में एवं किसान मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के नेतृत्व में शिवपुरी जिले की पांच विधानसभाओं के 55 ग्राम केन्द्रों पर एक साथ 11 जुलाई को आयोजित होने वाले किसान चौपाल कार्यक्रम की रूपरेखा संबंधी आवश्यक बैठक शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी रहे  जबकि अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे द्वारा की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, ओमप्रकाश खटीक, माखनलाल राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, जिलामहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुषों पर माल्र्यापण कर किया गया। इसके बाद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे द्वारा स्वागत भाषण देते हुए 11 जुलाई को आयोजित की जाने वाली किसान चौपाल कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित  विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला। श्री बिरथरे ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 11 चौपालों का आयोजन किया जाएगा। चौपालों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा बनाई गई नीतियों ने किसान और उनके परिवार को आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से किस तरह और कितना सक्षम बनाया है इस बारे में चर्चा करनी है। न सिर्फ  कृषि बल्कि सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अनेकों विषयों पर सरकार की उपब्धियों की चर्चा चौपालों पर करना है। श्री बिरथरे ने कहा कि 25 जून को भोपाल में हुई प्रदेश की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसान मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं 1984 से सक्रिय राजनीति में हूं, लेकिन आज से पहले मैंने इतना सक्रिय किसान मोर्चा  कभी नहीं देखा। चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। मुख्य अतिथि सुशील रघुवंशी द्वारा किसान चौपाल का उद्देश्य बताते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार की ऐतिहासिक किसान हितैषी नीतियों की किसानों के साथ चर्चा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव द्वारा किसान चौपाल के माध्यम से किसानों तक शासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनहितैषी योजनाओं को ठीक ढंग से बताने पर जोर दिया। पूूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि 2004 से पूर्व सिंचाई, जल, बिजली और सड़क जैसी समस्याएं कितनी भयावह थी जो भाजपा के शासनकाल में पटरी पर लौटी है यह बात किसानों को पता ही नहीं, हमें इसे प्रमुखता से रखना है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने चौपाल के माध्यम से राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए और क्या बेहतर नीतियां बना सकती है? इस पर खुले मन से सुझाव लेना है जिससे नीतियों को और भी बेहतर बनाया जा सकेगा। अंत में जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे द्वारा प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए। प्रत्येक विधानसभा में 11-11 ग्राम केन्द्रों का चयन किया गया जिन पर चौपालों का कार्यक्रम होना है। बैठक का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिकरवार एवं आभार जिलामहामंत्री भरत धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जंडेल सिंह गुर्जर, विवेक पालीवाल, नबाव सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!