
शिवपुरी। पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल के क्रम में यातायात प्रभारी की कमान मिलने के बाद रणवीर सिंह यादव ने सूबेदार गायत्री इटोरिया के साथ गुरुद्वारा से नीलगर चोराहा, सुभाष चौक तक की यातायात व्यवस्था को ठीक कराया, वहीं दुकानदारों, ठेले वालों, सड़क पर खड़े वहनों के मालिकों को समझाइश दी गई। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गई।





