Press "Enter" to skip to content

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

करैरा
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनपाल यादव (दादा) के नेतृत्व
में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी के जिला पदाधिकारियों ने आज
भाजापा के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के निजी निवास खरैह में पहुंचकर का
आशीर्वाद लिया। श्री रघुवंशी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी जिला
पदाधिकारियों को शॉल श्रीफल एवं फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के
जिला अध्यक्ष  धनपाल यादव के मार्गदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष  सुशील
रघुवंशी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सपना दुबे पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मंत्री गौरी
लोधी जिला मंत्री मनोज झा, जिला मंत्री छंदी राम यादव, जिला उपाध्यक्ष
नवनीत सेन, हल्के राम लोधी, मथुरा प्रसाद प्रजापति, बलवीर सिंह धाकड़,
राजेंद्र राठौर, मनीराम धाकड़, शंकर लाल धाकड़, राजपाल यादव, खेमराज धाकड़,
हरिराय किरार एवं भाजापा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद
रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!