Press "Enter" to skip to content

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की मौत सर्पदंश से नहीं हुई, मेडिकल स्टोर के संचालक व साथियों ने मिलकर उतार डाला उसे मौत के घाट

Image result for मौतपीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की मौत सर्पदंश से नहीं हुई,
मेडिकल स्टोर के संचालक व साथियों ने मिलकर उतार डाला उसे मौत के घाट
शहर
के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई की गई, जिसमें लोगों ने
अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इसी क्रम में करैरा के
ग्राम बनगवां निवासी दिनेश प्रजापति पुत्र जगभान ने अपनी शिकायत कलेक्टर
तरुण राठी के सम़क्ष दर्ज कराते हुए कहा कि उसके 18 वर्षीय भाई सुखराम
प्रजापति की मौत सर्पदंश से नहीं हुई, बल्कि उसकी षड्यंत्रपूर्वक हत्या की
गई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई जिस मेडिकल स्टोर पर काम करता
था। उसके मालिक रसिक गोयल उसके पिता बृजेश गोयल व इनकी दुकान पर काम करने
वाले राजा कुशवाह व एक अन्य ने उसके भाई को बीती 18 अगस्त को मौत के घाट
उतार दिया। पुलिस को मौखिक सूचना दी कि सुखराम को सांप ने काट लिया, जिससे
उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता को गुमराह करके अकाल
मौत की रिपोर्ट लिखवा दी और दुकान मालिक ने खुद उसकी हत्या कर दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!