यातायात पुलिस ने दुकानदारों को दी समझाइश, काटे चालान

शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए करने के लिए दुकानदारों, बाइक मालिक सहित ठेला चालकों को समझाइश देकर सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा ही है। इसी क्रम में आज यातायात सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा यातायात बल के साथ मिलकर अस्पताल चौराह से लेकर कोर्ट रोड, गांधी चौक, मिर्ची बाजार तक व्यवस्था को ठीक कराया, साथ ही सड़क पर तिरपाल आदि दुकानों का सामान अंदर करवाया। इसके अलावा सड़क पर वाहन खड़े करने वाहन मालिकों को समझाइश दी, साथ ही चालानी कार्यवाही भी की गई।