
मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा में तक उठाया प्रश्र भी नहीं हुई सुनवाई
मामला शनिवार हुई बारिश में आठ करोड़ की लागत से बने कूनो के पुल का
शिवपुरी – शिवपुरी जिले सहित अंचलभर में हुई मूसलाधार के बाद शनिवार को आठ करोड़ की लागत से विगत तीन माह पूर्व बनाया कूनो का पुल पत्तों की तरह ढह गया था। इसके बाद आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला सहित कई कांग्रेसी मौके पर पहुंची। मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने यह तक कह डाला कि बड़े-बड़े निर्माण कार्यों में भाजपा के बड़ेे-बड़ेे नेता पार्टनर हैं, हिस्सेदार हैं और वह संरक्षण दाता हैं। श्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि 29 मई 2018 को आठ करोड़ की लागत से बने कूनो के पुल का लोकार्पण करते हुए समय केन्द्रीय मंत्री जी ने दावा किया था कि यह पोहरी के विकास का मॉडल है जिसे पूरे जिले और संभाग को देखना चाहिए, जिसका हकीकत आज सबके सामने है। श्री शर्मा ने कहा कि पुल के निर्माण के समय से ही इसका घटिया निर्माण कार्य चल रहा था जनप्रतिनिधियों ने इसकी कई बार शिकायत प्रदेश स्तर पर की, नरेन्द्र जी को बताया, मुख्यमंत्री जी को बताया। पीडब्ल्यूडी के बड़े-बड़ेे अधिकारी सहित ब्रिेज कॉर्पोरेशन के अधिकारियोंं को बताया, लेकिन सुनवाई कुछ नहीं नहीं हुआ, यहां तक कि विधानसभा में भी इस घटिया काम के लिए प्रश्र लगाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ और यह काम इसी तरह चलता रहा। हमारे यहां हुई बारिश में यह आठ करोड़ की लागत का पुल पत्ते की तरह बह गया तो यह बिना राजनैतिक आकाओं के संरक्षण के इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो नहीं सकता। सबसे बड़ी दुखद की बात यह है कि चार दिन बाद भी कलेक्टर से लेकर कोई भी प्रशासन का बड़ा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी या फिर ब्रिज कॉर्पोशन का कोई बड़ा अधिकारी इसे देखने तक नहीं आया। जनता को न तो प्रशासन और न ही सरकार यह भरोसा दिला रही है कि इस पुल को कितने दिनों में तैयार किया जाएगा। यह पुल राजस्थान को जोडऩे वाला था जो हमारे 40 गांवों की प्राण रेखा है। इस प्राण रेखा का हश्र यह हुआ है कि यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। झिरी से भौराने तक की 10 किमी की रोड देख लो जिस पर जाने में डेढ़ घंटा लगता है यह भाजपा ने विकास किया है।






Be First to Comment