Press "Enter" to skip to content

तहसील के सामने स्थित सुलभ शौचालय के स्थान को बदलने की उठी मांग

Image result for सुलभ शौचालय

करैरा।
नगर परिषद करैरा के द्वारा 5 सार्वजनिक शौचालय  80 लाख  की लागत से बनाए
जा रहे हैं ,लेकिन स्थान का चयन शासन हित में नही है इसके लिए करैरा नगर के
समाजसेवी वार एसोसियन सहित कई संगठनो ने तहसील न्यायालय के सामने बन रहे
सुलभ शौचालय के स्थान को बदलने जाने की कलेक्टर से मांग की है।  उदाहरण के
तौर पर तहसील करैरा न्यायालय की बाउंड्रीवाल को मध्य (बीच) से तोड़कर
सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे करोड़ों रुपए की
लागत से बना तहसील भवन की मुख पटका सड़क से देखना बंद हो जाएगी तथा
सुरक्षा की दृष्टि से ठीक  नहीं होगा क्योंकि तहसील स्ष्ठरू न्यायालय में
कई  राजनीतिक दल ,कर्मचारी ,व्यापारी और सामाजिक संगठन के लोग ज्ञापन आदि
देने हजारों हजारों की संख्या में आते हैं स्थान कम पड़ पड़ता है। जिस जगह
सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा है वहां पर आज नहीं तो कल तहसील
कार्यालय का गेट बनेगा जो पूर्व में तय था, लेकिन तहसील भवन की निचाई होने
से तत्कालीन समय के ठेकेदार ने गेट नहीं बनाया इस कारण से वह जगह आज तहसील
में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित पड़ी थी।

इनका कहना है
तहसील
कार्यालय के बीचों-बीच शौचालय नहीं बनना चाहिए  शौचालय निर्माण आवश्यक है
लेकिन तहसील कार्यालय के बगल से अथवा पीछे बनाया जाए मैं आज ही स्ष्ठरू तथा
नगर परिषद के अधिकारी,अध्यक्ष से चर्चा करुंगा ।
रणवीर सिंह रावत
अध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा


मैं अभी एसडीएम तहसीलदार से जानकारी लेता हूं यह सही है कार्यालय के मध्य में शौचालय नहीं बनना चाहिए बगल में शौचालय होना चाहिए।
तरुण राठी, कलेक्टर शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!