Press "Enter" to skip to content

गजेन्द्र सिंह होंगे शिवपुरी के नए ASP, मौर्य का छिंदवाड़ा स्थानांतरण

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। जिसमें शिवपुरी में एडी. एसपी के रूप में पदस्थ कमल मौर्य का स्थानांतरण शिवपुरी से छिंदवाड़ा कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसटीएफ भोपाल में पदस्थ एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर की पदस्थापना की गई है। उक्त आदेश मप्र. शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। श्री कंवर 2000 बैच के डीएसपी हैं। इनकी पदस्थापना पूर्व में ट्रैफिक डीएसपी के रूप में सतना में रही। उस समय सतना एसपी के रूप में शिवपुरी के नवागत एसपी राजेश हिंगणकर पदस्थ थे। श्री कंवर करैरा में पूर्व में पदस्थ रहे एसडीओपी मोहिंदर कंवर के बड़े भाई हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!