
शिवपुरी। जिला जेल में जेलर दिलीप सिंह अपने सख्त रवैए से अनुशासन बनाए रखने में हमेशा प्रयासरत रहते हैं। जिला जेल शिवपुरी में एक कैदी से बीड़ी के नौ बंडल बरामद किए गए। जेल के अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच बंडल पहुंचने के मामले की जांच की गई। दोषी प्रहरी को सस्पेंड कर उपजेल पोहरी में अटैच कर दिया गया।
जेलर दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैदी से 7 जुलाई को नौ बंडल बरामद हुए थे। पूछताद में कैदी ने प्रहरी मदन राठौर का नाम बताया। प्रहरी द्वारा जेल के अंदर कैदियों को बीड़ी के बंडल उपलब्ध कराने के आरोप में निलंबित कर दिया है। सोमवार को सस्पेंड कर प्रहरी को पोहरी उपजेल में अटैच किया है। यहां बताना होगा कि इससे पूर्व जेलर द्वारा एक दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की थी।











Be First to Comment