Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी रा.से.यो. ने फिर रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चार स्वयं सेवक चयनित

शिवपुरी। राष्ट्रीय सेवा योजना मध्यप्रदेश शासन द्वारा हर वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्वयं सेवकों को सम्मानित किया जाता है। इस पुरूस्कार हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से स्वयं सेवकों का चयन किया जाता है और प्रतिवर्ष 18 स्वयं सेवकों को यह पुरूस्कार दिया जाता है। इसी क्रम में शिवपुरी के 04 स्वयं सेवकों का चयन वर्ष 2014 से 2017 प्रतिवर्ष के लिये सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवकों को चुना गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला संगठक डॉ0 एस.एस. खण्डेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार द्वारा संचालित युवाओं को समाज सेवा से जोड़ कर समाज सेवा के द्वारा व्यक्तित्व विकास में एक उत्कृष्ट योजना है जो स्वयं सेवक अपने परिक्षेत्र मेंं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं उनकी एक फाइल रा.से.यो. मप्र सरकार द्वारा मांगी जाती है और एक निर्धारित चयन प्रक्रिया से होकर शासन द्वारा सम्पूर्ण मप्र से स्वयं सेवकों को चुना जाता है। इसी तारतम्य में शिवपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक सौरभ भार्गव को वर्ष 2013-14, दीपाली बंसल को 2014-15, आकांक्षा जाधव को 2014-15, अनुष्ठा शर्मा को 2014-15 के लिये चुना गया है। ज्ञात हो कि शिवपुरी राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है। वर्ष 2014 में सौरभ भार्गव को राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च पुरूस्कार ‘इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूस्कारÓ से भारत के राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी द्वारा पहले ही राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है और उसी वर्ष के लिये राज्य स्तर पर अब सम्मानित होंगे। साथ ही आकांक्षा जाधव द्वारा वर्ष 2014 में गणतंत्र दिवस नई दिल्ली राजपथ पर आयोजित होने वाली परेड में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधितव किया था और दीपाली बंसल और अनुष्ठा शर्मा द्वारा कई राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के शिविरों में भागीदारी की है।
डॉ0 एस.एस. खण्डेलवाल ने बताया कि उक्त समारोह 24 सितम्बर 2018 को, जो कि एन.एस.एस. डे भी है, उसी दिन भोपाल में यह सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें इन स्वयं सेवकों को उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जावेगा। सम्मान स्वरूप प्रशंसा पत्र एवं 11,000/- रूपये प्रदान किये जावेंगे।
पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि शिवपुरी जिले में विगत वर्षों में कई इतिहास रचे हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के लिये प्रथम पुरूस्कार सौरभ भार्गव द्वारा राष्ट्रपति से प्राप्त हुआ एवं आकांक्षा जाधव द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी, साथ ही जिला संगठक डॉ. एस.एस. खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इन्हीं शिविरों के माध्यम से स्वयं सेवक में छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाता है। जैसा कि विदित है राज्य स्तरीय पुरूस्कार बहुत ही प्रतिष्ठित एवं गरिमामयी पुरूस्कार है और इसमें शिवपुरी जिले के 04 स्वयं सेवकों का चयन शिवपुरी जिले के लिये गौरव का विषय है। डॉ. एस.एस. खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिले के स्वयं सेवकों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में नित्य नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक रविकांत अदालत वाले, महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एन. विश्वकर्मा, प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य ने चयनित स्वयं सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!