अवैध शराब ले जाते पकड़ा युवक

शिवपुरी। करैरा पुलिस ने बीती शाम ग्राम रमगढ़ा से एक आरोपी अजमेर पुत्र बुद्धा परिहार उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 लीटर अवैध शराब जब्त की है जिसकी कीमत 14 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।