Press "Enter" to skip to content

सीएम का भांजा बनकर ठग ने पुलिस में नौकरी के नाम पर ऐंठे तीन लाख, एसपी से लगाई गुहार

शिवपुरी। आज के दौर में बेरोजगारी इस कदर हावी है कि युवा शासकीय नौकरी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। इसी का परिणाम है कि शासकीय नौकरी की चाह रखने वाला युवक ठगी का शिकार हो गया और भोपाल के एक युवक ने सीएम का भांजा बनकर पुलिस कांस्टेबल की नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो पीडि़त ने रुपए मांगे लेकिन जब युवक बैंक पहुंचा तो यह चेक बाउंस हो गया। पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत एसपी राजेश कुमार को आवेदन देकर की है। अब साइबर सेल व तेंदुआ थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार रामप्रसाद धाकड़ पुत्र कल्याण सिंह धाकड़ उम्र 36 वर्ष निवासी झाड़ेल ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि-बबलू धाकड़ निवासी गोंधारी हाल फिजीकल रोड शिवपुरी ने राजू चौहान निवासी एमपी नगर भोपाल से मुलाकात कराई। राजू ने खुद को को मुख्यमंत्री के मामा का लड़का बताया और कहा कि-मैं तुम्हे कांस्टेबल की परीक्षा करा दूंगा। बकौल रामप्रसाद ने तीन लाख रुपए ले लिए। मैने सरपंच चंदन सिंह निवासी झाडेल और मेहरवान सिंह निवासी ग्राम जरिया की मौजूदगी में बबलू धाकड़ को 15 मार्च 2017 को 3 लाख रुपए दिए। एक साल इंतजार करने के बाद भी कांस्टेबल परीक्षा पास नहीं कराई और न अभी तक नौकरी मिली। रामप्रसाद धाकड़ का कहना है कि जब मेरी नौकरी नहीं लगी तो मैने राजू चौहान के मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर 9425014314 व 9826544440 और बबलू धाकड़ के मोबाइल नंबर 9425020733 पर बात कर अपने रुपए मांगे। दोनों हर बार टालते रहे और अत में झगड़ा हुआ तो दो लाख रुपए का चेक दे दिया। भारतीय स्टेट बैंक इंदौर शाखा बैरागढ़ भोपाल के इस चेक को जब मैने 10 मई 2018 को भुगतान हेतु लगाया तो यह बाउंस हो गया और बैंक में मुझे पेनाल्टी के रूप में 10 हजार रुपए जमा करने पड़े। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!