Press "Enter" to skip to content

अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें: कलेक्टर राठी

सिविल सर्विस डे के अवसर पर कार्यशाला सम्पन्न

शिवपुरी। शासकीय सेवक के रूप में अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें। कलेक्टर श्री तरूण राठी ने उक्त आशय के विचार आज सिविल सर्विस डे के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, वनमण्डलाधिकारी लवित भारती, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी एल.के.पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
कलेक्टर श्री राठी ने सिविल सर्विस डे की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनको दो दायित्व सौंपे गए है वे पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वाहन कर जनता की सेवा करें और हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सेवा के शुरू में जो शपथ हमने शासकीय सेवक के रूप में ली, उसपर हम खरे उतरें।  पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने सिविल सर्विस डे कि आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा अवसर है कि जहां सभी शासकीय अधिकारी तनाव मुक्त होकर अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा कर रहे है। 
उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 1947 को देश के पहले गृह मंत्री स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रथम बैच को संबोधित किया था। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश मिश्रा ने किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!