Press "Enter" to skip to content

अवैध कनेक्शन काटने गए लाईनमैन की लगार्ई ठुकाई

अवैध कनेक्शन काटने गए लाईनमैन की लगार्ई ठुकाई
Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle
आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्र्य में बाधा सहित एससीएसटी का मामला दर्ज
कोलारस। जिले के रन्नौद कस्बे में बीते रोज एमपीर्ईबी कार्र्यालय में पदस्थ लाईनमैन को अवैध कनेक्शन काटना उस समय महंगा पड़ गया जब कस्बे के ही दो व्यक्तियों ने कार्र्यालय में पहुंचकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जाति सूचक गालियां दी और कार्र्यालय में तोडफ़ोड़ कर दी। इस बात की रिपोर्ट लाईन मैन दुर्गा प्रसाद जाटव ने रन्नौद थाने में की जिस पर से पुलिस ने धारा 294, 323,353, 506, 34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
जानकारी के अनुसार फरियादी दुर्गा प्रसाद पुत्र मातादीन जाटव रन्नौद कस्बे में लार्ईनमैन के पद पर पदस्थ है। तभी उसे सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे याशीन खान के फार्र्म हाउस पर अवैध रूप से लार्ईन से कनेक्शन डालकर विद्युत मोटर चलार्ई जा रही है जिस पर से लाईनमैन अवैध कनेक्शन को काटकर एवं विद्युत लाईन को जप्त कर लाया था। इस बात से आक्रोशित होकर याशीन व उसके भार्ई रमजान खांन ने एमपीईबी कार्यालय पर पहुंचकर लार्ईन मैन की जमकर धुनाई लगा दी। इतना ही नहीं उसे जाति सूचक गालियां दी और कार्यालय में टेबिल को भी तोड़ डाला और आरोपी घटना स्थल से भाग गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!