Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय मुशायरा कल

शिवपुरी। कल शनिवार शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक म.प्र. उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग की ओर सेे स्थानीय दुर्गा मठ विष्णु मंदिर- पुरानी शिवपुरी रोड पर अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय समन्वयक डॉ. महेंद्र अग्रवाल एवं युसूफ अहमद कुरैशी ने बताया कि इस मुशायरे में ताहिर फराज रामपुर, खुर्शीद हैदर मुजफ्फरनगर, नुसरत मेहदी भोपाल, मदन मोहन दानिश ग्वालियर, दीपक जैन गुना, सुश्री राना ज़ेबा, मनीष जैन ‘रोशनÓ, आमिर फारुकी ग्वालियर असलम राशिद गुना आदि नामचीन शायरा एवं शायर भाग लेंगे। म.प्र. उर्दू अकादमी की सचिव एवं स्थानीय समन्वयकों ने  ने नगर के सभी साहित्य प्रेमियों, रसिक श्रोताओं से मुशायरे से लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!