
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय विवाहिता ने थाने में पहुंचकर मुकेश जाटव निवासी नयाखेड़़ा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 9 मई को बंगला रोड पर मुकेश ने कहा कि तुम्हारी मां की तबियत खराब है, मेरे साथ चलो। यहां से वह मुंबई ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक चंगुल से छूटकर वापस आई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मई को महिला अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए ससुर के साथ पिछोर आई हुई थी। इसी दौरान ससुर ने महिला को एक स्थान पर खड़ा कर दिया और गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए चला गया। इसी बीच महिला को अपने मायके नयाखेड़ा का रहने वाल मुकेश जाटव मिला और महिला से बोला कि तेरी मां बहुत बीमार है और मेरे साथ नयाखेड़ा चल। इसके बाद महिला मुकेश के साथ चली गई। मुकेश महिला को नयाखेड़ा न ले जाते हुए शिवपुरी लाया, शिवपुरी से ग्वालियर और फिर ग्वालियर से मुंबई ले गया। महिला के अनुसार मुंबई में मुकेश ने उसके साथ दो माह तक जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह वह मुकेश से चंगुल से छूटकर पहले भोपाल आई इसके बाद शिवपुरी लौटकर आई। महिला ने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।









Be First to Comment