
शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम छर्च में मंगलवार को छैले के पत्ते तोडऩे गई एक बालिका को सांप ने काट लिया। इससे वह घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। काजल अपने दोस्तों के साथ गांव में ही छैले के पत्ते तोड़ रही थी, उसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया, इसके बाद उसे पहले पोहरी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे शिवपुरी भेज दिया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।




