Press "Enter" to skip to content

रंजिशन पार्षद पति राजकुमार सहित चार ने मंदिर के कमरे में बंधक बनाकर युवक को पीटा

हत्या प्रयास के मामले से शुरू हुई रंजिश ने पकड़ा तूल

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में विगत वर्ष हुए हत्या प्रयास के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसमें आरोपी हितेश करन ने अवधेश शिवहरे नामक युवक को गोली मार दी थी। इस मामले में आरोपी हितेश के विरूद्ध हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन फरियादी अवधेश शिवहरे ने आरोपी हितेश करन से बदला लेने की नियत से उसके भांजे और भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अवधेश शिवहरे सहित वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद श्रीमति भावना पाल के पति राजकुमार पाल और गुड्डा शिवहरे एवं अशोक पंडित के खिलाफ भादवि की धारा 342, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रामहेत की रिपोर्ट पर अवधेश, विनय और अशोक के खिलाफ 341, 294, 323, 506, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 
जानकारी के अनुसार पूर्व में कत्थामिल के पास रहने वाले अवधेश शिवहरे को फरियादी गोलू करन के मामा हितेश करन ने विवाद के चलते गोली मार दी थी। इस घटना में अवधेश घायल हो गया था उस समय पुलिस ने आरोपी हितेश करन के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर लिया था उसी समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। कल अवधेश शिवहरे ने इसी रंजिश के चलते गोलू करन पुत्र दौलतराम करन निवासी बछौरा को किसी बहाने से ओम नम: शिवाय मंदिर में बुलाया जहां अवधेश ने पहले से ही पार्षद पति राजकुमार पाल, गुड्डा शिवहरे और अशोक पंडित को बुला लिया था जैसे ही गोलू वहां पहुंचा तो चारों आरोपियों ने उसे पकड़कर मंदिर के कमरे में बंद कर दिया था और उसकी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह गोलू आरोपियों के चंगुल से भाग सका। जिसका उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा और उक्त घटना के कुछ समय बाद आरोपी अशोक शिवहरे अपने मित्र विनय बैरागी और अशोक बैरागी के साथ अपने घर पर बैठा था तभी गोलू का मामा और हत्या प्रयास का आरोपी हितेश करन का भाई रामहेत करन वहां से गुजर रहा था जिसे तीनों आरोपियों ने रास्ते में ही रोक लिया और उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों मामा भांजे कोतवाली पहुंचे और दोनों ने अलग-अलग प्रकरण कोतवाली में दर्ज करा दिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!