Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- नवागंतुक पुलिस अधीक्षक द्वारा पदभार ग्रहण करते ही अपराध और अपराधियों पर कसा शिकंजा, आधा सैंकड़ा अपराधी दबोचे

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा चलाए विशेष अभियान को मिली सफलता
27 अवैध हथियारधारी, 11 स्थाई वारंटी और 12 वारंटी गिरफ्तार

शिवपुरी। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा जिले में आमद देते ही अपराधियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा है जिसके कारण अपराधियों में दहशत पैदा हो गयी है वे जिले से पलायन करने लगे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गए विशेष अभियान को खासी सफलता मिली है। पुलिस ने आधा सैंकड़ा अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसमें 27 अवैध हथियारधारी, 11 स्थाई वारंटी और 12 वारंटी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा बताया गया कि जिले में अभीतक आम्र्स एक्ट के 27 आरोपियों को अवैध हथियार रखने के संबंध में विभिन्न थानों में गिरफ्तार किया गया है जिनमें आरोपी शिशुपाल पुत्र जगतसिंह लोधी निवासी सीतानगर के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना कोलारसए आरोपी जीत पुत्र रामसिंह गुर्जर निण् बेदमऊ के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना रन्नौदए आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र बादाम वंशकार निवारी दबरा थाना दिनारा के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना दिनारा मेंए आरोपी हनुमंत पुत्र बालकृष्ण रावत निवासी निरौआ के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना थाना सीहोरए आरोपी हनुमंत पुत्र जगदीश पाल निण् हरिपुर थाना मायापुर के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना मायापुरए आरोपी सतेन्द्र पुत्र दीवान सिंह यादव निण् माधौनगर के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक कारतूत के थाना देहातए आरोपी ललित पुत्र मुन्नालाल राठौर निण् छत्री कॉलोनी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय दो कारतूत के थाना फिजीकलए थाना सुभाषपुरा में रामजीलाल पुत्र नरैना उर्फ नारायण सिंह कुशवाह निण् सिमरिया थाना घाटीगाँव जिला ग्वालियर को 315 बोर के एक कट्टा मय 02 कारतूसए एक सफेद रंग की तवेरा गाड़ी क्रण् एमपी 07 बीए 4093 के गिरफ्तार किये गये। 

वर्षों से फरार 11 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार 

वर्षो से फरार चले आ रहे 11 स्थाई वारंटियों जिनमें थाना करैरा के वारंटी महेन्द्र पुत्र अनंत रावत निवासी देहरेटाए माखन पुत्र बादाम सिंह रावत निवासी गोकुन्दा, अशोक पुत्र पंजाब सिंह रावत निवासी दोनी, मनोज पुत्र कल्याण सिंह रावत निवासी दोनी, कमल पुत्र धनीराम रावत निवासी देहरेटा, तखत पुत्र बादाम सिंह रावत निवासी दोनी, छत्रपाल पुत्र तमईलाल रावत निण् दबरा सानीए कुँअरलाल पुत्र शिवलाल प्रजापति निवासी रोनीजाए कल्लू पुत्र हरदास सोनी निवासी सुनारी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली के मनीष पुत्र जीवनलाल अग्रवाल निण् किलागेट ग्वालियर को जो कि विगत पाँच वर्षो से फरार चल रहा था गिरफ्तार किया गयाए थाना गोवर्धन में राजेन्द्र पुत्र हरजीत जाटव निवासी दौरार मोहना, को गिरफ्तार किया गया। 

12 फरारी वारंटियों को किया गिरफ्तार 

इसी क्रम में 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें थाना दिनारा के धर्मेन्द्र पुत्र बादाम बंशकार निवासी दबरा थाना दिनारा, थाना देहात के राजाराम पुत्र टुण्डाराम राठौर निवासी विलोकला, थाना करैरा के कल्लू पुत्र बादामी जाटव निवासी हाथीखेड़ी थाना सिरसौद, पनकू पुत्र गरीबदास खंगार निवासी दावरकला, थाना बदरवास के भरत सिंह पुत्र तोरण सिंह गुर्जर निवासी सेवन, हरनाम पुत्र प्यारेलाल गुर्जर निवासी सेवनए थाना नरवर के लखन पुत्र हीरा सिंह तोमर निवासी कस्बा नरवर, दीवान पुत्र विजय सिंह आदिवासी निण् बरखाड़ी थाना नरवर, थाना पोहरी के संतोष पुत्र नारायण गिरि निवासी घटाई थाना पोहरी, थाना कोतवाली के विनय पुत्र केशव प्रसाद यादव निवासी कमलागंजए सुघर सिंह पुत्र बादाम सिंह गुर्जर निवासी कांठीए कुम्भराम उर्फ कुँअरलाल पुत्र श्रीलाल कुशवाह निवासी छोटी नोहरी शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!