बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर होगी कार्रवाई

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि पुलिस ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करेगी जिनके वाहन पर नंबर नहीं लिखा है। एसपी ने समस्त प्रकार के वाहन चालकों को सूचित किया है कि अगर कोई भी वाहन चालक बिना नंबर प्लेट/अस्पष्ट नंबर प्लेट/फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाता मिला तो उसके विरूद्ध यातायात नियमों की धाराओं के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह अपने वाहनों पर स्पष्ट एवं सही नंबर प्लेट लगाकर यात्रा करें।